HAMARI NAITIKTA
हमारी सरकार कहती है शिक्षा जरुरी है .
मगर बच्चो का शोसन इनकी मज़बूरी है .
मैंने देखा एक बच्चा बेच रहा था अखबार
वर्दी धारी ने कर दिया उसका एक पेपर बेकार .
गुस्से से बच्चे ने उसकी तरफ देखा था
पर लाचार होकर गस्से को फेका था .
जनवरी का जाड़ा था , कपडा भी फटा था
लेकिन पेपर लेकर वो स्टेशन पे डटा था .
वर्दीवाले सुन्दर थे स्वस्थ भी अच्छा था
पपेरवाला गरीब था ,मासूम था ,बच्चा था .
वर्दी का पीछा किया सोचा कि उसे रोकू
मगर मेरी औकात क्या कैसे वर्दी को तोकू .
उसके पास वर्दी है ,स्वस्थ है,सरकार है
एक तरफ कवि है, कमजोर है,बेरोजगार है .
बाते अच्छी करते है ,प्रयोग में उतारते नहीं
गलत करने वाले को शब्दों से भी मारते नहीं .
यही हमारे नागरिक है,ऐसी ही सरकार है
सोच तो अच्छा है पर व्यक्तित्व में विकार है ...
यही रोना है ,विडम्बना है
ReplyDeleterona kyo hai sochiye
ReplyDeleteKeep it up
ReplyDelete